शैलपुत्री माता की पूजा विधि । नवरात्रि का पहला दिन क्यों है खास?
या देवी सर्वभूतेषु बुद्धिरूपेण संस्थिता।
नमस्तस्य, नमस्तस्य, नमस्तस्य नमो नमः।।
नवरात्रि में मां दुर्गा के जिस रूप की सबसे पहले पूजा की जाती है वह है शैलपुत्री। आपमें से काफी लोग सोचते होंगे कि इनका नाम शैलपुत्री क्यों पड़ा। यह पर्वत राज हिमालय की पुत्री है इसीलिए उन्हें शैल की पुत्री यानी पर्वत की बेटी के नाम से संबोधित किया जाता है।