Reviving Cultures एक ऐसा डिजिटल प्रयास है, जिसका उद्देश्य भारत की समृद्ध सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और भक्ति परंपराओं को एक ही मंच पर संजोकर प्रस्तुत करना है। हमारा विश्वास है कि भक्ति, संस्कृति और परंपराएँ ही हमारी जड़ों को मज़बूत बनाती हैं, और इन्हें अगली पीढ़ी तक पहुँचाना हमारा दायित्व है।
Reviving Cultures is a digital platform dedicated to preserving Indian spiritual traditions, bhajans, kathas, temples, and Sanatan Dharma through authentic content.
हमारी शुरुआत
हमारा यह सफ़र वर्ष 2019 में शुरू हुआ, जब हमने Reviving Cultures नाम से अपना YouTube चैनल लॉन्च किया। आज, आपके प्रेम और आशीर्वाद से, हमारे चैनल पर 55,000+ सब्सक्राइबर जुड़ चुके हैं। YouTube के माध्यम से हमने भजन, कथाएँ, आध्यात्मिक विचार और सांस्कृतिक विषयों को लाखों लोगों तक पहुँचाया।
इस डिजिटल यात्रा को और अधिक व्यवस्थित, विस्तृत और उपयोगी बनाने के उद्देश्य से हमने अपनी वेबसाइट पर कार्य शुरू किया, और 2 जनवरी 2026 को RevivingCultures.com को आधिकारिक रूप से लॉन्च किया गया।
हमारी वेबसाइट का उद्देश्य
RevivingCultures.com को एक One-Stop Destination के रूप में विकसित किया गया है, जहाँ भक्ति, संस्कृति और अध्यात्म से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध हो।
-
भजन (Bhajan)
यहाँ आपको सभी प्रमुख श्रेणियों के नवीनतम और लोकप्रिय भजन मिलेंगे, जैसे:
- श्री राम भजन
- श्री हनुमान भजन
- भगवान शिव भजन
- श्री कृष्ण भजन
- माता रानी भजन एवं अन्य
प्रत्येक भजन के साथ:
- पूरे Lyrics (बोल)
- भजन का संक्षिप्त विवरण
- PDF डाउनलोड की सुविधा
-
वीडियो (Videos)
Reviving Cultures पर आपको भारत के प्रसिद्ध कथा वाचकों, संतों और आध्यात्मिक वक्ताओं के प्रवचन, भक्ति वीडियो, श्रीमद्भागवत कथा, राम कथा, कृष्ण भक्ति, शिव महिमा, देवी उपासना तथा सनातन धर्म से जुड़े ज्ञानवर्धक वीडियो एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगे। यह वीडियो अनुभाग श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ज्ञान, भक्ति और भारतीय संस्कृति से जोड़ने का एक प्रयास है।
-
शॉर्ट्स (Shorts)
Reviving Cultures पर आपको छोटे, प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक आध्यात्मिक शॉर्ट्स भी उपलब्ध होंगे, जिनके माध्यम से कम समय में सनातन धर्म, भक्ति और जीवन मूल्यों से जुड़ी महत्वपूर्ण शिक्षाएँ प्राप्त की जा सकती हैं।
यहाँ आपको सभी प्रमुख श्रेणियों के नवीनतम और लोकप्रिय शॉर्ट्स मिलेंगे, जैसे:
- एकादशी विशेष शॉर्ट्स
- श्रीमद्भागवत एवं भगवद्गीता शॉर्ट्स
- ISKCON शॉर्ट्स
- भक्ति एवं प्रेरणादायक शॉर्ट्स
- सनातन संस्कृति एवं वैदिक ज्ञान शॉर्ट्स
- त्योहार एवं व्रत विशेष शॉर्ट्स
प्रमुख वक्ता एवं संत:
- अमोघ लीला प्रभु (Amogh Lila Prabhu)
- प्रशांत मुकुंद प्रभु (Prashant Mukund Prabhu)
- अन्य वैष्णव संत एवं आध्यात्मिक वक्ता
-
हमारी वेबसाइट पर आपको भारत के प्रमुख आध्यात्मिक कथा वाचकों की विस्तृत जानकारी मिलेगी, जैसे:
- उनका परिचय और जीवन-वृत्त
- आगामी कथा कार्यक्रमों की जानकारी
- Live कथा एवं कार्यक्रमों का विवरण
- संबंधित कथा वाचकों के आधिकारिक YouTube चैनलों पर प्रसारित होने वाली Live कथाओं को हमारी वेबसाइट पर YouTube Embed के माध्यम से देखने की सुविधा
-
प्रमुख मंदिर (Pramukh Mandir)
हम भारत के प्रमुख एवं प्राचीन मंदिरों की विस्तृत जानकारी प्रदान करते हैं, जिसमें शामिल है:
- मंदिर का इतिहास
- दर्शन एवं आरती का समय
- मंदिर की चित्र दीर्घा (Photo Gallery)
- मंदिर का स्थान और पहुँचने की जानकारी
-
यहाँ आपको सभी प्रमुख आरती, मंत्र और चालीसा एक ही स्थान पर आसानी से उपलब्ध होंगी।
-
ब्लॉग लेख (Blog Articles)
हम नियमित रूप से:
- नवीनतम पर्व-त्योहार
- धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम
- आध्यात्मिक विषयों पर लेख प्रकाशित करते हैं।
-
पर्व, व्रत एवं आयोजनों की तिथियाँ
हमारी वेबसाइट पर आपको मिलेंगी:
- नवीनतम पर्व-त्योहारों की तिथियाँ
- व्रत एवं उपवास की जानकारी
- व्रत का पारण समय
हमारा विशेष उद्देश्य
हमारा मुख्य उद्देश्य है:
- मंदिरों और भक्ति साहित्य को एक साथ संजोकर सुरक्षित रखना।
- विशेष रूप से ऐसे मंदिरों की जानकारी एकत्र करना और प्रस्तुत करना, जिनके बारे में इंटरनेट पर अभी तक कोई ठोस या प्रामाणिक जानकारी उपलब्ध नहीं है, ताकि वे मंदिर और उनकी परंपराएँ विलुप्त न हों।
हम क्यों भरोसेमंद हैं (Why Trust Us)
We are committed to:
- Content is curated from authentic sources
- No misleading spiritual claims
- Focus on Sanatan values, not sensationalism
हमारा संकल्प
Reviving Cultures केवल एक वेबसाइट या चैनल नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक आंदोलन है। हमारा संकल्प है कि हम—
- भारतीय संस्कृति और भक्ति परंपरा को डिजिटल रूप से संरक्षित करें
- नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ें
- श्रद्धा, ज्ञान और संस्कृति का एक विश्वसनीय मंच प्रदान करें
आपका सहयोग, विश्वास और आशीर्वाद ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति और प्रेरणा है।
🙏 यदि आप भारतीय संस्कृति और आध्यात्म में रुचि रखते हैं, तो Reviving Cultures के साथ जुड़े रहें।