Omkareshwar Mandir

चतुर्थ ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर (मध्य प्रदेश): दर्शन समय, कैसे पहुँचें, नियम और पूरी यात्रा
Article

चतुर्थ ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर (मध्य प्रदेश): दर्शन समय, कैसे पहुँचें, नियम और पूरी यात्रा

क्या आप कभी नर्मदा और कावेरी नदियों के संगम पर स्थित अत्यंत ही चमत्कारी और प्रसिद्ध हिंदू तीर्थ पर गए हैं? जी हम बात कर रहे हैं ओंकारेश्वर की! यह प्रसिद्ध 12 ज्योतिर्लिंगों में से चौथा स्थान रखता है। इस ज्योतिर्लिंग की खास बात यह है कि यह ओम के रूप में मांधाता पर स्थित है। अगर आप यहां पर कभी गए हैं तो आप शायद जानते हो कि यह ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर और ममलेश्वर को मिलाकर एक सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करता है। मान्यता है कि शिव जी ने मांधाता की भक्ति से प्रसन्न होकर उन्हें वरदान दिया और ओंकार रूप (ॐ) में प्रकट हुए, जहां ममलेश्वर के साथ वे विराजमान हैं।