श्री श्याम चालीसा - Shree Shyam Chalisa
श्री गुरु चरणन ध्यान धर, सुमीर सच्चिदानंद । श्याम चालीसा भजत हूँ, रच चौपाई छंद ।
॥ दोहा ॥
श्री गुरु चरणन ध्यान धर,
सुमीर सच्चिदानंद ।
श्याम चालीसा भजत हूँ,
रच चौपाई छंद ॥
॥ चौपाई ॥
श्याम-श्याम भजि बारंबारा । सहज ही हो भवसागर पारा ॥
इन सम देव न दूजा कोई । दिन दयालु न दाता होई ॥
भीम सुपुत्र अहिलावाती जाया । कही भीम का पौत्र कहलाया ॥
यह सब कथा कही कल्पांतर । तनिक न मानो इसमें अंतर ॥
बर्बरीक विष्णु अवतारा । भक्तन हेतु मनुज तन धारा ॥
बासुदेव देवकी प्यारे । जसुमति मैया नंद दुलारे ॥
मधुसूदन गोपाल मुरारी । वृजकिशोर गोवर्धन धारी ॥
सियाराम श्री हरि गोबिंदा । दिनपाल श्री बाल मुकुंदा ॥
दामोदर रण छोड़ बिहारी । नाथ द्वारिकाधीश खरारी ॥
राधाबल्लभ रुक्मणि कंता । गोपी बल्लभ कंस हनंता ॥ 10 ॥
मनमोहन चित चोर कहाए । माखन चोरि-चारि कर खाए ॥
मुरलीधर यदुपति घनश्यामा । कृष्ण पतित पावन अभिरामा ॥
मायापति लक्ष्मीपति ईशा । पुरुषोत्तम केशव जगदीशा ॥
विश्वपति जय भुवन पसारा । दीनबंधु भक्तन रखवारा ॥
प्रभु का भेद न कोई पाया । शेष महेश थके मुनिराया ॥
नारद शारद ऋषि योगिंदरर । श्याम-श्याम सब रटत निरंतर ॥
कवि कोदी करी कनन गिनंता । नाम अपार अथाह अनंता ॥
हर सृष्टी हर सुग में भाई । ये अवतार भक्त सुखदाई ॥
ह्रदय माहि करि देखु विचारा । श्याम भजे तो हो निस्तारा ॥
कौर पढ़ावत गणिका तारी । भीलनी की भक्ति बलिहारी ॥ 20 ॥
सती अहिल्या गौतम नारी । भई श्रापवश शिला दुलारी ॥
श्याम चरण रज चित लाई । पहुंची पति लोक में जाही ॥
अजामिल अरु सदन कसाई । नाम प्रताप परम गति पाई ॥
जाके श्याम नाम अधारा । सुख लहहि दुःख दूर हो सारा ॥
श्याम सलोवन है अति सुंदर । मोर मुकुट सिर तन पीतांबर ॥
गले बैजंती माल सुहाई । छवि अनूप भक्तन मान भाई ॥
श्याम-श्याम सुमिरहु दिन-राती । श्याम दुपहरि कर परभाती ॥
श्याम सारथी जिस रथ के । रोड़े दूर होए उस पथ के ॥
श्याम भक्त न कही पर हारा । भीर परि तब श्याम पुकारा ॥
रसना श्याम नाम रस पी ले । जी ले श्याम नाम के ही ले ॥ 30 ॥
संसारी सुख भोग मिलेगा । अंत श्याम सुख योग मिलेगा ॥
श्याम प्रभु हैं तन के काले । मन के गोरे भोले-भाले ॥
श्याम संत भक्तन हितकारी । रोग-दोष अध नाशे भारी ॥
प्रेम सहित जब नाम पुकारा । भक्त लगत श्याम को प्यारा ॥
खाटू में हैं मथुरावासी । पारब्रह्म पूर्ण अविनाशी ॥
सुधा तान भरि मुरली बजाई । चहु दिशि जहां सुनी पाई ॥
वृद्ध-बाल जेते नारि नर । मुग्ध भये सुनि बंशी स्वर ॥
हड़बड़ कर सब पहुंचे जाई । खाटू में जहां श्याम कन्हाई ॥
जिसने श्याम स्वरूप निहारा । भव भय से पाया छुटकारा ॥
॥ दोहा ॥
श्याम सलोने संवारे,
बर्बरीक तनुधार ।
इच्छा पूर्ण भक्त की,
करो न लाओ बार ॥
अन्य लोकप्रिय भजन
सभी देखें
सारे जहाँ के मालिक तेरा ही आसरा है - Saare Jahan Ke Malik Tera Hi Aasara Hai
परिचय यह अत्यंत भावपूर्ण और आत्मसमर्पण से भरा भजन परमात्मा के प्रति पूर्ण विश्वास, श्रद्धा और स्वीकार भाव को प्रकट करता है। भजन में भक्त ईश्वर को समस्त संसार का स्वामी मानते हुए कहता है कि उसका एकमात्र सहारा केवल वही प्रभु हैं। जीवन में सुख आए या दुःख, सफलता मिले या कठिनाई — हर परिस्थिति को प्रभु की इच्छा मानकर स्वीकार करना ही सच्ची भक्ति है। भजन के शब्द मनुष्य को यह प्रेरणा देते हैं कि ईश्वर हमारी हर स्थिति, हर पीड़ा और हर भावना को बिना कहे समझते हैं। भक्त अपने जीवन की मजबूरियों, दुःखों और संघर्षों को प्रभु के चरणों में समर्पित कर देता है और उनकी इच्छा में ही अपनी खुशी खोज लेता है। सरल भाषा और गहरे आध्यात्मिक भावों से भरा यह भजन मन को शांति, धैर्य और प्रभु के प्रति अटूट विश्वास से भर देता है। भावार्थ इस भजन में भक्त कहता है कि संसार में उसका सबसे बड़ा सहारा केवल परमात्मा हैं और वही उसके जीवन का आधार हैं। भक्त प्रभु की हर इच्छा को स्वीकार करते हुए कहता है कि जो कुछ भी उसके जीवन में घट रहा है, वह सब भगवान की रज़ा से ही हो रहा है। इसलिए वह हर परिस्थिति में संतोष और समर्पण का भाव रखता है। भजन यह भी बताता है कि भगवान अपने भक्त के मन की हर बात जानते हैं। भक्त चाहे अपनी पीड़ा शब्दों में व्यक्त न कर पाए, फिर भी प्रभु उसकी हर मजबूरी और हर भावना को समझते हैं। जीवन में आने वाले दुःख और सुख दोनों को ईश्वर की कृपा मानकर स्वीकार करना ही सच्चे भक्त का गुण है। अंत में भक्त भगवान से कोई शिकायत नहीं करता, बल्कि इस बात के लिए भी उनका धन्यवाद करता है कि उन्होंने उसे इस संसार में भेजा और अपने स्मरण का अवसर दिया। यह भजन पूर्ण समर्पण, धैर्य, संतोष और प्रभु की इच्छा में प्रसन्न रहने का सुंदर संदेश देता है।
राधा नाम परम सुख दायी - Radha Naam Param Sukhdai
परिचय यह एक अत्यंत सरल, मधुर और भावपूर्ण राधा भजन है, जिसमें श्री राधा नाम की महिमा का वर्णन किया गया है। इस भजन में भक्त अपने जीवन को राधा नाम के जप में समर्पित करने की भावना व्यक्त करता है। भजन की पंक्तियों में ब्रज भूमि के प्रति प्रेम, संतों के दर्शन की इच्छा और संसार से विरक्ति का भाव स्पष्ट रूप से झलकता है। यह भजन भक्ति के शांत और मधुर रस को प्रकट करता है। भावार्थ इस भजन का मुख्य भाव यह है कि “राधा” नाम का स्मरण ही जीवन का सबसे बड़ा सुख और आनंद देने वाला है। भक्त यह चाहता है कि उसका पूरा जीवन राधा नाम जपते हुए बीते और वह ब्रजधाम में रहकर संतों का संग प्राप्त करे। भजन यह सिखाता है कि जब मन संसार की मोह-माया से हटकर राधा नाम में लग जाता है, तब सच्चा सुख और शांति प्राप्त होती है। यही भक्ति का सर्वोच्च मार्ग है।
नख पर धार लियो गिरिराज - Nakh Pe Dhaar Liyo Giriraj
परिचय यह अत्यंत भक्तिमय और उत्साहपूर्ण कृष्ण भजन भगवान श्रीकृष्ण की गोवर्धन लीला का सुंदर वर्णन करता है। भजन में उस दिव्य प्रसंग को गाया गया है जब श्रीकृष्ण ने अपनी छोटी उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर सम्पूर्ण ब्रजवासियों की रक्षा की थी। इसी अद्भुत लीला के कारण उन्हें “गिरधारी” नाम प्राप्त हुआ। भजन में इन्द्र के अहंकार, मूसलधार वर्षा और श्रीकृष्ण की करुणामयी रक्षा का अत्यंत सरल और मधुर चित्रण किया गया है। यह भजन भक्तों को भगवान की शक्ति, करुणा और अपने भक्तों के प्रति उनके प्रेम का अनुभव कराता है। साथ ही यह संदेश भी देता है कि भगवान अपने भक्तों की रक्षा के लिए हर संकट में उनके साथ खड़े रहते हैं। भावार्थ इस भजन में वर्णन किया गया है कि जब ब्रजवासियों ने भगवान श्रीकृष्ण के कहने पर इन्द्र की पूजा छोड़कर गोवर्धन पर्वत की पूजा की, तब इन्द्र को बहुत क्रोध आया। अपने अहंकार में आकर इन्द्र ने ब्रज में मूसलधार वर्षा आरंभ कर दी ताकि सम्पूर्ण ब्रज डूब जाए। तब भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी छोटी उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर सभी ब्रजवासियों, गौओं और जीवों को उसके नीचे सुरक्षित आश्रय दिया। इन्द्र आश्चर्यचकित रह गया कि इतनी प्रचंड वर्षा के बाद भी ब्रज का कुछ नहीं बिगड़ा। तब उसे अपनी भूल और अहंकार का एहसास हुआ। भजन यह संदेश देता है कि भगवान अपने भक्तों की सदैव रक्षा करते हैं और अहंकार का अंत निश्चित है। श्रीकृष्ण की यह लीला प्रेम, संरक्षण और दिव्य शक्ति का प्रतीक है। “गिरधारी” नाम भगवान की उसी महान कृपा और गोवर्धन धारण लीला की याद दिलाता है।
हरि गुण गाके जीवन बनाले पगला - Hari Gun Gake Jivan Banale Pagla
परिचय यह भजन मानव जीवन के सच्चे उद्देश्य को सरल और प्रभावी शब्दों में समझाने वाला एक प्रेरणादायक भजन है। इसमें बताया गया है कि यह जीवन अनमोल है और इसे व्यर्थ न गंवाकर भगवान के गुणों का गान करते हुए सार्थक बनाना चाहिए। भजन के माध्यम से यह संदेश दिया गया है कि भक्ति ही वह मार्ग है, जो जीवन को सही दिशा और सच्चा आनंद प्रदान करता है। भावार्थ इस भजन में कहा गया है कि यदि मनुष्य भगवान का भजन नहीं करता, तो उसका जीवन व्यर्थ हो जाता है और वह कहीं का नहीं रहता। इतिहास और पुराणों के उदाहरण देकर बताया गया है कि गणिका, अजामिल, गिद्ध (जटायु) और शबरी जैसे साधारण या पापी माने जाने वाले भी भगवान के गुण गाकर और उनकी शरण में आकर सिद्ध हो गए। इससे यह शिक्षा मिलती है कि चाहे कोई भी हो, यदि वह सच्चे मन से भगवान का स्मरण करे, तो उसका जीवन सुधर सकता है और उसे मुक्ति का मार्ग मिल सकता है।
भक्ति रस के और चालीसाMore Bhajans

श्री गोवर्धन चालीसा ब्रजधाम के पावन गोवर्धन पर्वत की महिमा का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन है। गोवर्धन पर्वत को भगवान श्री कृष्ण का स्वरूप माना जाता है। द्वापर युग में श्रीकृष्ण ने इन्द्र के प्रकोप से ब्रजवासियों की रक्षा के लिए इसी गिरिराज को अपनी कनिष्ठा उंगली पर धारण किया था। यह चालीसा गिरिराज जी की पूजा, उनकी कृपा, और ब्रजवासियों पर हुए उनके उपकारों का स्मरण कराती है। ब्रज क्षेत्र में गोवर्धन पूजा और परिक्रमा का विशेष महत्व है।

यह “श्री जगन्नाथ चालीसा” भगवान श्री जगन्नाथ की महिमा, करुणा और भक्तवत्सल स्वरूप का विस्तार से वर्णन करती है। दोहा और चौपाई छंद में रचित यह चालीसा भगवान के धाम, उनकी रथ यात्रा, तथा भक्तों पर की गई विशेष कृपा का सुंदर वर्णन प्रस्तुत करती है। इसका पाठ विशेष रूप से रथ यात्रा, आषाढ़ मास, गुरुवार, तथा श्री जगन्नाथ मंदिर में श्रद्धा से किया जाता है।

गंगा चालीसा माँ गंगा के पावन रूप, उनके धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व का सुंदर स्तवन है। यह चालीसा माँ गंगा की लीलाओं, उनकी पवित्रता और भक्तों पर कृपा का वर्णन करती है। इसमें उनके तीर्थों, जलधाराओं और धर्म-रक्षा करने वाले कार्यों का विशेष उल्लेख है। इसे पढ़ने से भक्तों के हृदय में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक शांति का संचार होता है।

श्री सरस्वती चालीसा विद्या, बुद्धि, वाणी और विवेक की अधिष्ठात्री देवी सरस्वती की स्तुति रूप चालीसा है। इसमें माता सरस्वती के दिव्य स्वरूप, उनकी करुणा, तथा अज्ञान के नाशक स्वरूप का सुंदर वर्णन किया गया है। यह चालीसा विशेष रूप से विद्यार्थियों, लेखकों, कवियों और साधकों के लिए अत्यंत फलदायी मानी जाती है।

यह रचना श्रीसीता राम चालीसा है, जिसमें माता सीता एवं भगवान श्रीराम के जीवन, विवाह, वनवास, विरह, विजय और मर्यादित आदर्शों का विस्तारपूर्वक वर्णन किया गया है। इस चालीसा में जनकसुता सीता को पतिव्रता, करुणामयी, धर्मस्वरूपा और मर्यादा की प्रतिमूर्ति के रूप में स्मरण किया गया है। दोहा–चौपाई शैली में रचित यह चालीसा रामायण की प्रमुख घटनाओं को भक्तिभाव से प्रस्तुत करती है।

नवग्रह चालीसा हिंदू धर्म में नवग्रहों—सूर्य, चन्द्र, मंगल, बुध, बृहस्पति, शुक्र, शनि, राहु और केतु—की कृपा प्राप्त करने हेतु रचित एक पावन स्तुति है। इस चालीसा में प्रत्येक ग्रह की अलग-अलग स्तुति कर उनसे जीवन के कष्ट, ग्रहदोष और मानसिक अशांति के निवारण की प्रार्थना की जाती है। यह रचना भक्त के जीवन में संतुलन और सकारात्मक ऊर्जा लाने वाली मानी जाती है।

पार्वती चालीसा माता पार्वती की महिमा, तप, सौंदर्य और करुणा का भावपूर्ण वर्णन है। माता पार्वती को शक्ति, भक्ति, सहनशीलता और मातृत्व का स्वरूप माना जाता है। वे भगवान शिव की अर्धांगिनी हैं तथा गणपति और कार्तिकेय की जननी हैं। इस चालीसा के पाठ से गृहस्थ जीवन में सुख-शांति, वैवाहिक सौहार्द और आध्यात्मिक बल की प्राप्ति होती है।

श्रीकृष्ण चालीसा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, रूप-सौंदर्य, करुणा और भक्तवत्सलता का सुंदर स्तवन है। इसमें बाल लीलाओं से लेकर कंस वध, गोवर्धन धारण, रास लीला और भक्तों पर की गई कृपा का भावपूर्ण वर्णन मिलता है। यह चालीसा श्रद्धालुओं के हृदय में भक्ति, प्रेम और आत्मिक शांति का संचार करती है।

श्री राधा चालीसा, ब्रज की अधिष्ठात्री देवी श्री राधा रानी की महिमा का स्तवन है। राधा जी को कृष्ण की आत्मा और भक्ति का सर्वोच्च स्वरूप माना गया है। यह चालीसा प्रेम, करुणा और निष्काम भक्ति का भाव जाग्रत करती है।

श्री भैरव चालीसा भगवान शिव के उग्र एवं रक्षक स्वरूप काल भैरव की स्तुति है। श्री भैरव को काशी का कोतवाल कहा जाता है और वे समस्त भय, बाधा तथा नकारात्मक शक्तियों के नाशक हैं। यह चालीसा काशी, विश्वनाथ और शिव भक्ति से गहराई से जुड़ी हुई है। भैरव बाबा अपने भक्तों की रक्षा करते हैं और उन्हें निर्भय बनाते हैं।